• A+
  • A
  • A-
IGU

हिंदी विभाग में प्रवेश हेतु आवेदन 20 जून तक।

Published on: 14 Jun 2026

*हिंदी विभाग में प्रवेश हेतु आवेदन 20 जून तक।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) के हिंदी विभाग में एम.ए. हिंदी पाठ्यक्रम में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजु पुरी ने बताया कि एम.ए. हिंदी केवल एक शैक्षणिक डिग्री ही नहीं, बल्कि रोजगार एवं शोध के विविध अवसरों का सशक्त माध्यम भी है। हिंदी विषय का अध्ययन करने के पश्चात विद्यार्थी भाषा अधिकारी, अनुवादक, अध्यापक, शोधकर्ता, पत्रकार, समाचार वाचक, कंटेंट लेखक तथा विभिन्न प्रशासनिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर हिंदी का प्रभाव निरंतर बढ़ रहा है, जिससे हिंदी भाषा और साहित्य के विशेषज्ञों की मांग भी बढ़ी है। ऐसे में एम.ए. हिंदी विद्यार्थियों के लिए उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का एक महत्वपूर्ण माध्यम सिद्ध हो सकता है।

उन्होंने बताया कि हिंदी विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में समृद्ध पुस्तकालय सुविधाएं, शोध परियोजनाओं हेतु मार्गदर्शन, संगोष्ठियों, कार्यशालाओं तथा विशेष व्याख्यानों का नियमित आयोजन करता है। विभाग का शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों को शोध, लेखन एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने यह भी बताया कि विभाग के पूर्व विद्यार्थी वर्तमान में राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इच्छुक विद्यार्थी अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किये बगैर जल्द ही प्रवेश पोर्टल पर आवेदन करें। विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए हिंदी विभाग के कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते हैँ l