• A+
  • A
  • A-
IGU

राजनीति विज्ञान विभाग में प्रवेश हेतु 20 जून तक करें आवेदन।

Published on: 18 Jun 2026

*राजनीति विज्ञान विभाग में प्रवेश हेतु 20 जून तक करें आवेदन।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एम.ए. (राजनीति विज्ञान) कोर्स में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि एम.ए. राजनीति विज्ञान कोर्स में कुल 60 सीटें उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 01 जुलाई 2026 को प्रातः 11:45 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में ही किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र (Admit Card) 22 जून 2026 से विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम (सिलेबस )

विश्वविद्यालय के आधिकारिक सूचना विवरणिका 2026 में उपलब्ध है।इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के Admission Portal के माध्यम से 20 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स की वार्षिक शुल्क राशि ₹6,440/- निर्धारित की गई है। प्रवेश हेतु अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग तथा दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय एवं हरियाणा सरकार के प्रचलित नियमों के अनुसार अंकों में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वर्ष 2016 में स्थापित राजनीति विज्ञान विभाग अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी एवं समर्पित संकाय सदस्यों, गुणवत्तापूर्ण शोध गतिविधियों तथा छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धति के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। विभाग में वर्तमान में एम.ए. राजनीति विज्ञान (द्विवर्षीय कोर्स) तथा पीएच.डी. राजनीति विज्ञान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। विभाग की प्रमुख उपलब्धियों में विद्यार्थियों का यूजीसी-नेट/जेआरएफ में चयन, विभिन्न सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में उल्लेखनीय नियुक्तियाँ तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता शामिल हैं। 

विभाग में योग्य, अनुभवी एवं शोधोन्मुख शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रही है। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी चेयरपर्सन डॉ. मुकेश कुमार यादव (मो. 9416746880), दाखिला इंचार्ज डॉ. बलजीत यादव (मो. 6239944536), डॉ. मोनिका यादव, डॉ. सुनील कुमार तथा डॉ. पवन कुमार से संपर्क कर सकते हैं। राजनीति विज्ञान विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थी यहाँ से अध्ययन करने के उपरांत कॉलेज कैडर, यूनिवर्सिटी कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर पद, सिविल सेवा, शोध, लोक नीति विश्लेषण, राजनीतिक परामर्श, जनसंपर्क, संसदीय कार्य, कूटनीतिक सेवाएँ, मीडिया, गैर-सरकारी संगठन तथा अन्य विविध क्षेत्रों में सफल एवं सम्मानजनक करियर का निर्माण कर सकते हैं और विभाग में ही पीएचडी कोर्स भी कर सकते हैं।