Published on: 17 Jul 2026
बी.टेक. (सीएसई) की रिक्त सीटों पर 20 जुलाई तक करें आवेदन।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.टेक. (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) कार्यक्रम की रिक्त/शेष सीटों पर प्रवेश हेतु ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभागाध्यक्ष सत्येन्द्र बल ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 सायं 5:00 बजे तक निर्धारित आवेदन प्रपत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में जमा कर सकते हैं।
• मेरिट सूची 21 जुलाई 2026 प्रदर्शित की जाएगी।
• फिजिकल काउंसलिंग: 22 जुलाई 2026 प्रातः 10:00 बजे से कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में आरंभ होगी।
• प्रवेश शुल्क जमा करने की तिथि: 22 जुलाई 2026
अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज लेकर आने होंगे। विभागाध्यक्ष ने पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठाने की अपील की है।