• A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विशेष अवसर, 16 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करें।

Published on: 14 Jul 2026

*आईजीयू में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विशेष अवसर, 16 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करें।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर-रेवाड़ी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं एकीकृत पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु विशेष प्रवेश कार्यक्रम जारी किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति की स्वीकृति के उपरांत जारी अधिसूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 16 जुलाई 2026 दोपहर 3:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार बी.टेक. (एआई एंड एमएल), बी.एच.एम.सी.टी., एम.कॉम. 5 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम, बी.जे.एम.सी., बी.ए. डिफेंस स्टडीज, बी.एससी. (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, बैचलर ऑफ फिजिकल साइंसेज तथा बैचलर ऑफ लाइफ साइंसेज सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में उपलब्ध रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

प्राप्त आवेदनों के आधार पर संबंधित विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों द्वारा 16 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे तक मेरिट सूची विश्वविद्यालय पोर्टल एवं विभागीय सूचना पट्ट पर प्रदर्शित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 17 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे तक संबंधित विभाग में उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना तथा निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी यदि किसी पाठ्यक्रम में सीटें रिक्त रहती हैं, तो उन्हें पहले आओ-पहले पाओ (First-Come-First-Serve) के आधार पर भरा जाएगा। इस आधार पर प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को संबंधित विभाग अथवा यूसीसी में जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा तथा आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी निर्धारित शुल्क के साथ संबंधित विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में जमा करवानी होगी।

विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन एवं प्रवेश संबंधी सभी औपचारिकताएं पूर्ण करें।