Published on: 07 Jun 2026
*आईजीयू में यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक।*
*यूजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून।*
*पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून।*
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर-रेवाड़ी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में संचालित विभिन्न स्नातक, स्नातकोतर एवं एकीकृत पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक आ गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी स्नातक के पाठ्यक्रमों के कोर्सों में 10 जून 2026 रात्रि 11:59 बजे तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igu.ac.in पर आवेदन कर सकते है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए रोजगारोन्मुखी एवं आधुनिक पाठ्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रवेश हेतु एम.कॉम 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड, एमबीए 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड, बीएचएमसीटी (होटल एवं पर्यटन प्रबंधन), बी.एससी. (ऑनर्स/रिसर्च) गणित, बी.एससी. (ऑनर्स/रिसर्च) रसायन विज्ञान, बीए डिफेंस स्टडीज, बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीजेएमसी), बीटेक सीएसई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग), बैचलर ऑफ फिजिकल साइंसेज तथा बैचलर ऑफ लाइफ साइंसेज जैसे पाठ्यक्रम उपलब्ध रहेंगे। अधिकांश पाठ्यक्रमों में 60 सीटें निर्धारित की गई हैं, जबकि बीए डिफेंस स्टडीज एवं बीजेएमसी में 30-30 सीटें उपलब्ध होंगी।
इस बार विश्वविद्यालय में तीन नए पीजी कोर्स आरंभ किए जा रहे हैं जिसमें एमए संस्कृत, मास्टर इन होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट तथा LLM शामिल है।
भारतीय ज्ञान परंपरा को देखते हुए एमए संस्कृत के कोर्स को महत्व दिया गया है। इन कोर्सों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 रहेगी।
बी.फार्मेसी के दाखिले के लिए 8 जून 2026 और बी.फार्मेसी (लैटरल एंट्री) के लिए 18 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस वर्ष बी.फार्मेसी में दाखिला हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षण सोसाइटी के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसमें दाखिले के लिए छात्र www.techadmissionshry.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए आवेदनकर्ता www.hstes.org.in पर लॉगिन करके देख सकते हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बीटेक सीएसई (एआई एवं एमएल) कार्यक्रम में प्रवेश हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी (HSTES) के माध्यम से किए जाएंगे। बीटेक कार्यक्रम हेतु ऑनलाइन 18 जून 2026 कर सकते है। प्रवेश जेईई मेन्स-2026 की ऑल इंडिया रैंक के आधार पर होंगे।
विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों के स्नातकोतर एमकॉम, एमए (हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत, इतिहास, योगा, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एमएससी (गणित भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जैव एवं प्रौद्योगिकी विज्ञान, भूगोल, पर्यावरण विज्ञान, साइकोलॉजी) मास्टर ऑफ सोशल वर्क, एमसीए, एमबीए, मास्टर ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के कोर्सों में 20 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न विषयों में उपलब्ध सीटों के विवरण, पात्रता, शुल्क संरचना एवं दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.igu.ac.in पर उपलब्ध है।