• A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू में यूजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर किया गया 15 जून।

Published on: 10 Jun 2026

*आईजीयू में यूजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर किया गया 15 जून।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर-रेवाड़ी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में संचालित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

इच्छुक अभ्यर्थी स्नातक के पाठ्यक्रमों के कोर्सों (एम.कॉम 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड, एमबीए 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड, बीएचएमसीटी (होटल एवं पर्यटन प्रबंधन), बी.एससी. (ऑनर्स/रिसर्च) गणित, बी.एससी. (ऑनर्स/रिसर्च) रसायन विज्ञान, बीए डिफेंस स्टडीज, बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीजेएमसी), बीटेक सीएसई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग), बैचलर ऑफ फिजिकल साइंसेज तथा बैचलर ऑफ लाइफ साइंसेज) में 15 जून 2026 तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igu.ac.in पर आवेदन कर सकते है।

विभिन्न विषयों में उपलब्ध सीटों के विवरण, पात्रता, शुल्क संरचना एवं दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट  https://www.igu.ac.in

पर उपलब्ध है।