• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

साहित्यिक क्लब द्वारा साहित्यिक उत्सव "अभिव्यक्ति" का आयोजन।

Published on: 16 Oct 2025

*साहित्यिक क्लब द्वारा साहित्यिक उत्सव "अभिव्यक्ति" का आयोजन।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में साहित्यिक क्लब द्वारा साहित्यिक उत्सव "अभिव्यक्ति" के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता (हिंदी, अंग्रेजी), काव्य पाठ (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी और हरियाणवी) एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह रहे। 

उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए जीवन में कड़ी मेहनत के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर निदेशक युवा कल्याण प्रोफेसर आदिति शर्मा विशिष्ट अतिथि रही। कार्यक्रम की प्रस्तावना क्लब की समन्वयक और इस उत्सव की संयोजक डॉ. भारती द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को मंच से अपने विचार अभिव्यक्त करने का माध्यम प्रदान करते हैं। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. मंजू पूरी, डॉ. समृद्धि, डॉ. ईश्वर शर्मा और डॉ. सुशांत यादव रहे। भाषण प्रतियोगिता हिंदी में छात्रा मानसी (वाणिज्य विभाग) ने प्रथम स्थान, स्नेहा (अंग्रेजी विभाग) ने द्वितीय एवं राधिका (विधि विभाग) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता अंग्रेजी में महक (भौतिक विभाग) ने प्रथम स्थान एवं मोनी (राजनीतिक विज्ञान) ने द्वितीय स्थान और प्रीति यादव (इतिहास विभाग) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ में कंवर सिंह (विधि विभाग) ने प्रथम स्थान, संजोगिता (इतिहास विभाग) ने द्वितीय और निकिता (भूगोल विभाग) एवं शीतल (इतिहास विभाग) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता लिखित रूप में आयोजित की गई जिसमें 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रबंधन विभाग से सूरज पांडे ने प्रथम स्थान, इतिहास विभाग से आमुख ने द्वितीय और विधि विभाग से जितेंद्र और प्रबंधन विभाग से अंकित यादव ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी विजेताओं को कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह एवं वित्त अधिकारी श्री अनिल कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। मंच संचालन हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. जागीर नगर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. पूनम यादव, डॉ. नेहा यादव और डॉ. अल्पा यादव ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।